रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नोएडा में Raphe mPhibr की अत्याधुनिक रक्षा तकनीक सुविधा का किया दौरा, स्वदेशी उपकरणों से होगी सेना और मज़बूत
सौरभ निगम | कंट्री इनसाइड न्यूज़ एजेंसी/रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नोएडा में Raphe mPhibr की अत्याधुनिक रक्षा तकनीक सुविधा का किया दौरा, स्वदेशी उपकरणों से होगी सेना और मज़बूत
नोएडा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नोएडा स्थित Raphe mPhibr Pvt. Ltd. के उन्नत परीक्षण और विनिर्माण केंद्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने देश में विकसित अत्याधुनिक रक्षा तकनीकों और उपकरणों का अवलोकन किया।
Raphe mPhibr की सुविधाओं में शामिल हैं –
इंजन टेस्ट बेड
मेटल एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग सुविधा
2800°C तक तापमान वाले फर्नेस
एडवांस्ड कॉम्पोज़िट पॉलिमर निर्माण केंद्र
आधुनिक ड्रोन तकनीक – पेलोड-ड्रॉप ड्रोन, स्वॉर्म ड्रोन और प्रिसीशन-गाइडेड मिसाइल ड्रोन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि “ये अत्याधुनिक और भरोसेमंद सिस्टम भारत की रक्षा तैयारियों को नई शक्ति देंगे। यह गर्व का विषय है कि हमारे सशस्त्र बलों ने युवाओं और भारतीय उद्योगों द्वारा विकसित स्वदेशी उपकरणों को तेज़ी से अपनाया है।”
उन्होंने इस बात पर बल दिया कि यह पहल भारत को रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी भी बनाएगी।