CIN /राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने भुवनेश्वर में संसदीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण समितियों के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया
Kaushlendra Pandeyराज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने भुवनेश्वर में संसदीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण समितियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग किया.
भुवनेश्वर: आज भुवनेश्वर में आयोजित संसदीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण समितियों के राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन समारोह में देशभर के सांसदों और विभिन्न राज्यों के विधायकों ने वंचित वर्गों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार साझा किए।
इस अवसर पर ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभपति, लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, संसदीय समिति के अध्यक्ष श्री फगन सिंह कुलस्ते, ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती सुरमा पाध्ये समेत अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने सम्मेलन को संबोधित किया।
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने अपने ट्वीट में लिखा कि यह सम्मेलन वंचित वर्गों की समस्याओं और कल्याण संबंधी नीतियों पर संवाद और साझा दृष्टिकोण के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों की भागीदारी और उनके योगदान की सराहना की।
सम्मेलन में सामाजिक न्याय, आरक्षण नीति, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदायों के कल्याण के मुद्दों पर गहन चर्चा हुई।