Kaushlendra Pandey/नई दिल्ली ब्यूरो: केंद्रीय युवा मामले एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने कल खेल सामग्री विनिर्माण के प्रथम सम्मेलन में भाग लेते हुए स्वदेशी खेल उपकरणों और सामग्री के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए “गर्व से स्वदेशी” पहल का समर्थन किया।
इस अवसर पर मंत्री ने खेल सामग्री विनिर्माण नीति तैयार करने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स के गठन की घोषणा भी की। इस टास्क फोर्स का उद्देश्य भारत में खेल सामग्री उद्योग को सुदृढ़ करना, नवाचार को बढ़ावा देना और स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देना होगा।
मनसुख मंडाविया ने कहा कि यह पहल न केवल घरेलू उद्योगों को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के खेल उपकरण उद्योग की प्रतिस्पर्धात्मकता को भी मजबूत करेगी। उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित निर्माताओं और स्टेकहोल्डर्स को खेल सामग्री उत्पादन में स्थानीय क्षमता बढ़ाने और नवीन तकनीकों को अपनाने का संदेश दिया।
इस पहल से भारत में Atmanirbhar Bharat के तहत खेल उद्योग को आत्मनिर्भर बनाने और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने में मदद मिलेगी।


























