Kaushlendra Pandey:CIN मुख्य ब्यूरो/तिआनजिन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों नेताओं ने कज़ान में हुई पिछली मुलाकात के बाद से भारत-चीन संबंधों में आए सकारात्मक परिवर्तनों की समीक्षा की।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही आपसी सम्मान, आपसी हित और आपसी संवेदनशीलता के आधार पर सहयोग को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब दोनों देश आपसी संबंधों को नई ऊँचाई पर ले जाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।
(कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी)





























