Kaushlendra Pandey:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के तियानजिन से ट्वीट कर बताया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात हमेशा सुखद रहती है। मोदी ने लिखा – “Always a delight to meet President Putin!”। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
तियानजिन में चल रहे SCO शिखर सम्मेलन के मौके पर दोनों नेताओं की यह भेंट अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के लिहाज़ से अहम मानी जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने भारत-रूस के ऐतिहासिक संबंधों को और मज़बूत करने तथा ऊर्जा, रक्षा, व्यापार और वैश्विक मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
विशेषज्ञों का मानना है कि भारत और रूस के बीच यह मुलाकात मौजूदा वैश्विक परिदृश्य में सामरिक साझेदारी को नई दिशा देने वाली साबित हो सकती है।
कंट्री इनसाइड न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, चीन में हो रही यह अहम बैठक आने वाले समय में भारत-रूस संबंधों के लिए निर्णायक साबित हो सकती है।



























