Kaushlendra Pandey/गया। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज गयाजी के देव घाट में पितृपक्ष मेले की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घाटों के विभिन्न भागों का अवलोकन किया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पितृपक्ष मेला आस्था और परंपरा से जुड़ा हुआ है, इसलिए प्रशासन को पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ सभी सुविधाएं उपलब्ध करानी होंगी।
इस अवसर पर मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, डॉ. प्रेम कुमार, श्री संजय साराओगी, श्री संतोष कुमार सुमन, श्री सुनील कुमार, विधायक श्रीमती मनोरमा देवी, विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा और जद (यू) प्रदेश महासचिव श्री चंदन कुमार सिंह समेत वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी भी मौजूद रहे।




























