Kaushlendra Pandey/गया। आगामी 6 सितंबर से गयाजी में शुरू होने वाले पितृपक्ष मेला महासंगम की तैयारियों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज जिले के वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं आयोजन से जुड़े अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में मुख्यमंत्री ने मेले से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली और जन सुविधाओं को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने स्वच्छता, पेयजल, आवासीय व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा।
इस अवसर पर मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, डॉ. प्रेम कुमार, श्री संजय साराओगी, श्री संतोष कुमार सुमन, श्री सुनील कुमार, विधायक श्रीमती मनोरमा देवी, विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा, जद (यू) प्रदेश महासचिव श्री चंदन कुमार सिंह सहित कई वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे।





























