पटना। उप राष्ट्रपति पद के विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार मा. जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी का आज इंडिया गठबंधन के साथियों ने बिहार आगमन पर हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर विपक्षी नेताओं ने उन्हें पूर्ण समर्थन का भरोसा दिलाया और जीत की अग्रिम शुभकामनाएँ भी प्रेषित कीं।
आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की धरती हमेशा लोकतंत्र की रक्षा के लिए अग्रणी रही है और यहां से विपक्षी एकजुटता का संदेश पूरे देश में जाएगा। इंडिया गठबंधन के नेताओं ने संयुक्त रूप से ऐलान किया कि इस चुनाव में जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी की जीत सुनिश्चित है।
इस मौके पर उपस्थित नेताओं ने जनता से अपील की कि लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं की मजबूती के लिए विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार का समर्थन करना समय की मांग है।



























