Kaushlendra Pandey:भारत के 15वें उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार माननीय श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी के निर्वाचित होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा:
“एनडीए उम्मीदवार के रूप में भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के पद पर निर्वाचित होने पर माननीय श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आपका अनुभव और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण लोकतंत्र की मजबूती और जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।”
प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी आशा व्यक्त की कि उपराष्ट्रपति के रूप में श्री सी.पी. राधाकृष्णन भारतीय लोकतंत्र की गरिमा और वैश्विक परिप्रेक्ष्य में भारत की स्थिति को और अधिक सशक्त करेंगे।
इस ऐतिहासिक अवसर पर देशभर में राजनीतिक और सामाजिक जगत से शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। एनडीए गठबंधन के सभी सदस्य दलों ने भी इस जीत को लोकतंत्र की विजय और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बताया है।
#CPRadhakrishnan
#VicePresidentOfIndia
#ModiSarkar3


























