Kaushlendra Pandey/नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने के संकेत मिले हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल ही में एक ट्वीट में कहा है कि भारत और अमेरिका न केवल करीबी दोस्त हैं, बल्कि प्राकृतिक साझेदार भी हैं। उन्होंने यह भी भरोसा जताया कि चल रही व्यापार वार्ता दोनों देशों के बीच असीमित संभावनाओं का द्वार खोलेगी।
राष्ट्रपति ट्रंप ने लिखा, “I am confident that our trade negotiations will pave the way for unlocking the limitless potential of the India-US partnership. Our teams are working to conclude these discussions at the earliest. I am also looking forward to speaking with Prime Minister Narendra Modi. We will work together to secure a brighter, more prosperous future for both our people.”
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अमेरिका के साथ सहयोग को लेकर उत्साहित हैं और दोनों राष्ट्राध्यक्ष जल्द ही आपसी बातचीत करेंगे। यह प्रयास वैश्विक व्यापार, आर्थिक सहयोग, तकनीकी साझेदारी और सुरक्षा क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस साझेदारी से न केवल दोनों देशों को आर्थिक लाभ मिलेगा, बल्कि वैश्विक स्थिरता और सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। दोनों देश उच्चस्तरीय वार्ता के माध्यम से आपसी हितों को सुदृढ़ करने का प्रयास कर रहे हैं।




























