Kaushlendra Pandey/आज आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के भव्य सम्मेलन में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय जनता का तहेदिल से आभार व्यक्त किया।
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने अपने ट्वीट में कहा कि आपकी अपार उपस्थिति और उत्साह ने इस सम्मेलन को ऐतिहासिक बना दिया।
उन्होंने विशेष रूप से सभी घटक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं और जिलेवासियों का धन्यवाद किया, जिन्होंने बढ़-चढ़कर सहभागिता कर यह आयोजन सफल बनाया।
मंत्री सुनील कुमार ने कहा, “आपका सहयोग और स्नेह हमें जनसेवा के पथ पर लगातार प्रेरित करता रहेगा।”
उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को धन्यवाद देते हुए अपने संदेश में जनहित की दिशा में निरंतर कार्य करने का संकल्प भी दोहराया।
यह कार्यक्रम जनसंघर्ष और गठबंधन की मजबूती का प्रतीक बना।
— कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी





























