नई दिल्ली – आज पूरे देशवासी अपने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 75वें जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दे रहे हैं। इस खास अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों को याद करते हुए एक भावपूर्ण ट्वीट में उन्हें राष्ट्र के त्याग और समर्पण का प्रतीक बताया है।
अमित शाह ने अपने ट्वीट में उल्लेख किया कि मोदी जी की सामाजिक सेवा यात्रा पांच दशक से अधिक समय से देशवासियों के कल्याण के लिए अनवरत चल रही है। संघ प्रचारक से लेकर भाजपा संगठन मंत्री, गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर देश के प्रधानमंत्री के रूप में, मोदी जी ने हमेशा ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को सर्वोपरि रखा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के पिछड़े और दूरस्थ क्षेत्रों में अभूतपूर्व इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास कर उन्हें विश्व स्तर पर पहचान दिलाई है। असम में सबसे लंबा पुल, कश्मीर में दुनिया का सबसे ऊँचा चिनाब रेलवे ब्रिज और सेमीकंडक्टर यूनिट से लेकर डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर तक मोदी सरकार में अनेक अहम उपलब्धियां देशवासियों के लिए गर्व का विषय बनी हैं।
अमित शाह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को वैश्विक मंच पर प्रॉब्लम-सॉल्विंग लीडर के तौर पर प्रस्तुत किया। वैश्विक तनाव और युद्ध की परिस्थितियों में भी मोदी जी ने संवाद-सेतु बनकर भारत का कद विश्व में बढ़ाया। आज भारत अंतरिक्ष, स्वास्थ्य, रक्षा, स्टार्टअप्स, कृषि, और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भी भारत को ग्लोबल इकोनॉमी में ब्राइट स्पॉट घोषित किया है।
श्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री मोदी के समर्पण, नीतिगत स्पष्टता और दूरदर्शिता की प्रशंसा करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री मोदी जी न केवल विकास के प्रतीक हैं, बल्कि उन्होंने यह भी दिखाया कि गरीब कल्याण और आर्थिक वृद्धि साथ-साथ चल सकते हैं।”
देशभर के लोग इस विशेष दिन पर प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ जीवन और देश की सेवा में अनवरत योगदान की कामना कर रहे हैं।
#HappyBirthdayPMModi #PMModi75 #Leadership #IndiaDevelopment



























