प्रियंका भारद्वाज/नई दिल्ली – केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने आज #SpecialCampaign5.0 के लिए वेब पोर्टल लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता स्तर को और अधिक प्रभावी बनाना है। इस अभियान के माध्यम से कार्यालयों में व्यवस्थित रूप से अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा दिया जाएगा।
डॉ. जितेन्द्र सिंह ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में सरकारी कार्यालयों से अपशिष्ट निपटान के माध्यम से कुल ₹3,296.71 करोड़ की आय अर्जित की गई है। साथ ही, 696.27 लाख वर्ग फुट स्थान मुक्त किया गया और 137.86 लाख फाइलें विवस्था से हटाकर जरूरी दस्तावेजों का डिजिटलीकरण सुनिश्चित किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि इस साल यह विशेष अभियान दो चरणों में आयोजित किया जाएगा –
🔹 तैयारी चरण: 16 से 30 सितंबर 2025 तक
🔹 क्रियान्वयन चरण: 2 से 31 अक्टूबर 2025 तक
इस पहल से सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के साथ-साथ कार्यक्षमता और पारदर्शिता को भी मजबूत किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेकर एक साफ-सुथरे और कार्यक्षम प्रशासनिक ढांचे के निर्माण में योगदान दें।
पूरी जानकारी के लिए पढ़ें:
https://www.pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=2167295



























