बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभकामनाएं
Kaushlendra Pandey:पटना: आज देश के सम्मानित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ, सुदीर्घ एवं सफल जीवन की कामना करते हुए उनके उज्जवल नेतृत्व में देश की प्रगति और विकास की दिशा में निरंतर योगदान देने की अपेक्षा व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासियों के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं और सुधार लागू किए हैं, जो समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। उनकी दूरदर्शिता एवं सेवा भावना से देश की स्थिति और मजबूती मिली है। इस विशेष दिन पर सम्पूर्ण बिहार सरकार की ओर से प्रधानमंत्री जी के उज्जवल भविष्य की कामना की गई है।
– कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी