सौरभ निगम:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वकर्मा जयन्ती पर प्रदेशवासियों, विशेष रूप से हस्तशिल्पियों, कारीगरों और अभियन्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा कि देश और प्रदेश के आर्थिक विकास में तकनीकी विशेषज्ञों का महत्वपूर्ण योगदान होता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि प्रदेश में बड़ी संख्या में कारीगर और हस्तशिल्पी पारम्परिक कार्यों के माध्यम से अपना जीवनयापन करते हैं, जो न केवल हमारी संस्कृति का हिस्सा हैं बल्कि आर्थिक रूप से भी समाज को सशक्त बनाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पारम्परिक कारीगरों की प्रतिभा को और निखारने के लिए डबल इंजन सरकार द्वारा ‘पीएम विश्वकर्मा योजना’, ‘विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना’ तथा ‘एक जनपद एक उत्पाद योजना’ जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री योगी जी ने विश्वकर्मा जयन्ती को सृजन व निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का अवसर बताया। उन्होंने सभी से देश-प्रदेश की प्रगति में कारीगरों की भूमिका को समझने और उनका सम्मान करने का आह्वान किया है।
– कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी



























