Kaushlendra Pandey Patna -–आज एक भव्य कार्यक्रम के तहत माननीय शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बिहार सरकार की शिक्षा सुधार योजनाओं का विस्तार करते हुए बड़े ऐलान किए। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विशेष पहल के तहत बिहार में शिक्षा क्षेत्र को नए आयाम देने के उद्देश्य से कई क्रांतिकारी कदम उठाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि राज्य सरकार ने छात्रों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को लागू किया है। इस योजना के तहत बिहार के सभी योग्य छात्र अब क्रेडिट कार्ड पर ब्याज मुक्त लोन प्राप्त कर सकेंगे, जिससे वे अपनी उच्च शिक्षा व आवश्यक शिक्षा खर्च बिना वित्तीय दबाव के पूरा कर सकेंगे।
साथ ही, इस कार्यक्रम में नए व्याख्याता नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। शिक्षा मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने हाल ही में 5 लाख से अधिक शिक्षकों का चयन किया है, जिन्हें बेहतर ट्रेनिंग प्रदान कर बिहार के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए तैयार किया जाएगा। यह कदम शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति की तरह देखा जा रहा है।
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा,
“हमारा लक्ष्य है कि शिक्षा को सशक्त बनाकर हर छात्र को समान अवसर मिले। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना बिहार के विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा तोहफा है, जिससे उन्हें बिना ब्याज के शिक्षा का लाभ मिलेगा। साथ ही नए व्याख्याताओं के माध्यम से हम शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करेंगे।”
यह योजना बिहार के छात्रों व शिक्षकों दोनों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिससे राज्य में शिक्षा का स्तर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उठ सकेगा।
कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी



























