सौरभ निगम/नई दिल्ली, 17 सितम्बर 2025 – आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा, सुरक्षा और सुशासन से परिपूर्ण ‘सेवा पखवाड़े’ का दिल्ली में बड़े धूमधाम से शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और सामाजिक कल्याण मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता एक साथ उपस्थित रहे, जिनकी तस्वीरें समारोह में प्रमुखता से साझा की गईं।
इस कार्यक्रम में राजधानी दिल्ली के अस्पतालों में नए ब्लॉक्स, आयुष्मान मंदिर और डायलिसिस मशीनों का लोकार्पण किया गया, जिससे दिल्ली अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का केंद्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। दिव्यांग छात्राओं के लिए नए छात्रावास, वृद्धाश्रम, अटल आशा होम की स्थापना की गई, तथा वृद्धा पेंशन का लाभ वितरण कर संवेदनशील जनकल्याण कार्यों को बल दिया गया।
सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु दिल्ली पुलिस को 24 नए अग्निशमन वाहन, अत्याधुनिक ड्रोन और वेस्ट टू एनर्जी प्लांट भी प्रदान किए गए, जो स्वच्छता और सुरक्षा का प्रतीक बनेंगे।
इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की प्रगति व समग्र कल्याण पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह सेवा पखवाड़ा दिल्लीवासियों के लिए नए आयाम स्थापित करेगा। वहीं, रेखा गुप्ता ने समाज के कमजोर वर्ग के लिए चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं को विशेष रूप से रेखांकित किया।



























