नई दिल्ली: सरकार ने आज ‘स्वच्छता ही सेवा-2025’ अभियान की शुरुआत की है। केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, भारत सरकार ने अपने समस्त PSUs, अटैच्ड तथा सबऑर्डिनेट ऑफिसेज के साथ मिलकर इस अभियान की शुरुआत की है। इसमें शामिल हैं –
फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI)
सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन (CWC)
वेयरहाउस डेवलपमेंट एंड रेगुलेटरी अथॉरिटी (WDRA)
नेशनल शुगर इंस्टिट्यूट (NSI), कानपुर
इंडिया ग्रेन मैनेजमेंट रिसर्च इंस्टिट्यूट (IGMRI)
क्वालिटी कंट्रोल सेल (QCC)
यह अभियान देशभर में फैले कार्यालयों में मंत्रालय ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स तथा डिपार्टमेंट ऑफ ड्रिंकिंग वॉटर एंड सैनेटेशन के दिशा-निर्देशानुसार स्वच्छता और सैनिटेशन को बढ़ावा देने के लिए संचालित किया जा रहा है।
इस पहल का उद्देश्य सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता के महत्व को बढ़ावा देना, स्वस्थ कार्यस्थल सुनिश्चित करना और समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना है। सभी सम्बद्ध कार्यालय अपने-अपने क्षेत्र में साफ-सफाई अभियान, अव्यवस्था निर्मूलन, कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण, पौधारोपण आदि के तहत विभिन्न गतिविधियां करेंगे।
कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी द्वारा रिपोर्ट।

























