Kaushlendra Pandey/CIN/ बख्तियारपुर और बाढ़ विधानसभा क्षेत्र, बिहार.तेजस्वी यादव ने बिहार में चल रही “बिहार अधिकार यात्रा” के दूसरे दिन जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि
𝐍 नहीं दिया,
𝐃 दिया नहीं,
𝐀 अधिकार नहीं दिया –
इसलिए बिहार को 𝐍𝐃𝐀 से बचाना है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि पिछले 20 वर्षों में बिहारवासियों को नौकरी, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, बुनियादी सुविधाएं और सेवाओं का अधिकार नहीं दिया गया। अब जनता पूरी तरह जाग चुकी है और वह सत्ता परिवर्तन कर अपना अधिकार मांग रही है।
तेजस्वी यादव ने लोगों से अपील की कि वे अपने अधिकार के लिए आगे आएं और बदलाव की लहर में साथ चलें। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ एक राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि बिहारवासियों का संघर्ष है।
आज के कार्यक्रम में बख्तियारपुर और बाढ़ विधानसभा क्षेत्र में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया।
कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी द्वारा रिपोर्ट।





























