Kaushlendra Pandey/पटना। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि “बदलाव, हक और आर्थिक क्रांति के लिए बिहार के युवा एकजुट हो चुके हैं। जो मुख्यमंत्री युवाओं के सपनों, अपेक्षाओं और उम्मीदों से वाक़िफ़ नहीं हो, वो उनके लिए हितकारी नीतियां बना ही नहीं सकता।”
तेजस्वी ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार छात्रों और युवाओं की आकांक्षाओं से पूरी तरह कटे हुए हैं। उन्होंने कहा, “ऐसे मुख्यमंत्री जो रिटायर्ड अधिकारियों और टायर्ड नेताओं से घिरे हों, वे कभी भी छात्रों और युवाओं की उम्मीदों को नहीं समझ सकते।”
तेजस्वी यादव के इस बयान ने आगामी चुनावी माहौल में सियासी तापमान और बढ़ा दिया है।
#TejashwiYadav #Bihar #RJD





























