सहरसा में तेजस्वी यादव का संबोधन: “बिहार की जनता की लड़ाई अब पूरी जनता मिलकर लड़ रही है”
Kaushlendra Pandey/सहरसा। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज सहरसा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि “बिहार की जनता की लड़ाई अकेले मैं नहीं लड़ रहा, आज पूरा बिहार साथ खड़ा है।”
तेजस्वी ने अपने संबोधन में कोसी क्षेत्र की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और समाजवादी आंदोलन की धरा को याद करते हुए जनता का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि “कोसी समाजवाद की धरा है। यहां के लोगों ने हमेशा न्याय और अधिकार की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाई है। आपके प्यार, समर्थन और सहयोग के लिए मैं हृदय से धन्यवाद देता हूँ।”
सभा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और तेजस्वी यादव के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।