प्रियंका भारद्वाज/ अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री चिराग पासवान जी के निर्देशानुसार खगड़िया लोकसभा क्षेत्र से माननीय सांसद श्री राजेश वर्मा को पार्टी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ राजेश भट्ट ने प्रेस को बताया कि इस नए दायित्व को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक बिहार प्रदेश प्रभारी सह जमुई सांसद अरुण भारती पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी सांसद शांभवी चौधरी सांसद वीणा सिंह राष्ट्रीय महासचिव शंकर झा बाबा डॉ शाहनवाज अहमद कैफी छात्र लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष यामिनी रंजन मिश्रा राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार मुन्ना पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ राजेश भट्ट प्रदेश उपाध्यक्ष अशरफ अंसारी संजय पासवान संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडे रवि रंजन सिंह शोभा सिंहा पासवान इंदु कश्यप प्रदेश प्रवक्ता विनीत सिंह अनुपम पासवान राजेश सिंह कुमार सौरभ सिंह ओम प्रकाश भारती ने बधाई दी है।


























