Kaushlendra Pandey/पटना। मुख्यमंत्री श्री Nitish Kumar ने आज बिहटा (पटना) स्थित SDRF मुख्यालय परिसर में नवनिर्मित प्रशासनिक-सह-प्रशिक्षण भवन, आवासीय भवन एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि “राज्य के खजाने पर सबसे पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है।” उन्होंने आगे कहा कि इन अत्याधुनिक सुविधाओं के शुरू होने से बिहार में आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों की क्षमता और भी सुदृढ़ होगी।
नई सुविधाओं से SDRF के कर्मियों को बेहतर प्रशिक्षण और रहने की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे आपदा के समय राहत व बचाव कार्य और तेजी व कुशलता से हो सकेंगे।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री Samrat Choudhary समेत कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
#JDU #NitishKumar #SDRF #DisasterManagement





























