Kaushlendra Pandey/पटना। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज अधिवेशन भवन, पटना में आयोजित ‘बिहार राज्य महिला आयोग’ के स्थापना दिवस अवसर पर आयोजित ‘महिला जागृति संवाद’ कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी और श्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्रीगण श्री विजय कुमार चौधरी एवं श्री मदन सहनी, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष प्रो. अप्सरा पूरी लय, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष अंजुम आरा सहित कई गण्यमान्य अतिथि मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। महिला आयोग की स्थापना का उद्देश्य महिलाओं की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाना है।





























