रामेश्वर महाविद्यालय में शनिवार को इन्टर कॉलेज साइंस-फेस्ट –2025 का आयोजन विज्ञान विभागों द्वारा उत्साह पूर्वक किया गया। इसमें “विकसित भारत -2047 में विज्ञान की भूमिका “विषय पर केन्द्रित होकर विभिन्न महाविद्यालयों से लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर कार्यक्रम में अपनी -अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने मुख्य रूप से पर्यावरण ,ग्रीन एनर्जी ,, पृथ्वी संरक्षण, सौर ऊर्जा, घरेलू उत्पाद आदि विज्ञान के सर्व हितकारीउपलब्धियों को पोस्टर ,मोडेल व पी पी टी के माध्यम से मनोहारी प्रस्तुति की।अध्यक्षता प्राचार्य प्रो.श्यामल किशोर ने की । कार्यक्रम में तहत तीन विधाओं में पोस्टर ,,मोडेल और पी पी टी प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। प्राचार्य ने तीनों विधाओं का निरीक्षण कर प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया। विजयी प्रतिभागियों को आगामी 27 सितम्बर ,2025 शनिवार को इस पर आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी तथा बी आर ए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.दिनेश चन्द्र राय के करकमलों द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। संयोजक जन्तु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ.धीरज कुमार थे । कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में विभिन्न महाविद्यालयों से पधारे शिक्षकों में विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो.रंजना कुमारी, डॉ.आशुतोष सिंह , डॉ.निक्की, डॉ.सुधा , डॉ.अभय नन्दा , डॉ.श्वेता , डॉ.रफी उल्लाह, डॉ.नवनीता,डॉ.राजेश कुमार उपस्थित रहे । ।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रो.ब्रह्मचारी व्यास नन्दन शास्त्री,प्रो.रजनी रंजन , डॉ.शारदा नन्द सहनी , डॉ.रणवीर कुमार, डॉ.मयंक मौसम , डॉ राकेश कुमार सिंह, डॉ अभिषेक रंजन सिंह, डॉ.अविनाश कुमार झा , डॉ . विक्रम कुमार शर्मा, डॉ.रीता कुमारी,डॉ.उमेश कुमार, डॉ.सुनील कुमार पंडित, डॉ.विनोद कुमार सिंह, डॉ.राजबली राज , डॉ.अविनाश कुमार, सुधांशु कुमार, रजनीश कुमार,किशन कुमार,आसिफ,सोनू , मेघनाथ,सन्नी ,कुन्दन आदि उपस्थित थे।

























