Kaushlendra Pandey /आज पूर्वी चंपारण में 628 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 311 विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इनमें प्रगति यात्रा के दौरान जिले के लिए घोषित योजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से क्षेत्र के विकास को और गति मिलेगी, जिससे लोगों को काफी लाभ होगा। उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम के पश्चात् विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।
इसके अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों, जीविका दीदियों, विद्युत उपभोक्ताओं तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ।
राज्य सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पेंशन राशि को 400 रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपए कर दिया गया है। इसके अलावा सभी घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को अब लगभग निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही जीविका दीदियों के कल्याण हेतु कई सकारात्मक निर्णय लिए गए हैं। सरकार के इन निर्णयों पर सभी लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
इसके पश्चात् स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा उन पर सम्यक कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया।
हमलोगों ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित की गई सभी योजनाओं को रिकॉर्ड समय में स्वीकृत किया तथा काम भी शुरू कर दिया है। सरकार सभी घोषणाओं को पूरा करने हेतु प्रतिबद्ध है।



























