Kaushlendra Pandey/बिहार के विकास यात्रा में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ते हुए मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज कैमूर जिले में कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनियों और स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा लाभुकों से सीधा संवाद स्थापित किया।
कार्यक्रम में उप-मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री मोहम्मद जामा खान, जद (यू) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री संजय कुमार झा, तथा विधायक श्रीमती संगीता कुमारी समेत कई गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि बिहार सरकार आमजन के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने और प्रत्येक जिले को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कैमूर में शुरू की गई योजनाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाने में मील का पत्थर साबित होंगी।
📍 कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट
#JDU #Bihar #NitishKumar #SamratChoudhary #Development #Kaimur #CountryInsideNewsAgency




























