Kaushlendra Pandey/सासाराम ब्यूरो/ नगर के फजलगंज स्थित आउटडोर स्टेडियम में आज आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जोश और एकजुटता का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि बिहार में फिर से एक मजबूत एनडीए सरकार बनने जा रही है।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर राज्य सरकार की विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुँचाएं और जनता को जोड़ें। मुख्यमंत्री ने कहा, “हम सब मिलकर बिहार को और आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित हैं। आपके सहयोग से ही यह लक्ष्य पूरा होगा।”
इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, जद(यू) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद श्री संजय कुमार झा, विधायक श्री मुरारी प्रसाद गौतम, पूर्व मंत्री श्री जय कुमार सिंह, पूर्व सांसद श्री महाबली कुशवाहा, पूर्व विधायक श्री वशिष्ठ सिंह सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
📍 रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी





























