Kaushlendra Pandey /कटिहार। बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज कटिहार जिले के +2 धर्मपुर गांधी उच्च विद्यालय, नैरहिया (समेली) से राज्य के विकास को नई दिशा देने वाली कई जनकल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इन योजनाओं के माध्यम से शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन देखने को मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों, पेंशनधारियों और अन्य लाभुकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने लाभुकों को चेक वितरित किए और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य हर तबके तक विकास की रौशनी पहुँचाना है। “हमारी कोशिश है कि सरकार की हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और लोग आत्मनिर्भर बनें,” उन्होंने कहा।
कार्यक्रम में वित्त मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, जद(यू) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री संजय कुमार झा, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्रीमती लेशी सिंह, और पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
📍 कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी





























