Kaushlendra Pandey/पटना। महाअष्टमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज अगमकुआं स्थित शीतला माता मंदिर और पटना सिटी स्थित बड़ी पटन देवी मंदिर में मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां से समस्त राज्यवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की मंगलकामना की।
नवरात्रि के इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे। मंदिर परिसर में पारंपरिक विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा संपन्न हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि देवी उपासना और शक्ति की साधना का पर्व है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सद्भाव और समृद्धि का संदेश देता है।
राज्य सरकार की ओर से मंदिरों में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतज़ाम किए गए हैं।
#JDU #NitishKumar #Bihar #MahaAshtami #DurgaPuja #SukhSamriddhi #Navratri2025 #CountryInsideNewsAgency




























