Kaushlendra Pandey/‘मिशन 225’ को रफ्तार: उपेंद्र कुशवाहा और पवन सिंह आए साथ, बिहार प्रभारी विनोद तावडे और ऋतुराज सिंह की मौजूदगी में एनडीए ने भरी चुनावी हुंकार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एनडीए खेमे को मजबूती देने वाला बड़ा राजनीतिक समीकरण सामने आया है। जदयू के राज्यसभा सांसद आदरणीय उपेंद्र कुशवाहा और युवाओं के चहेते स्टार पवन सिंह के एक मंच पर आने से एनडीए कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश और आत्मविश्वास का माहौल है।
“2025 में 225 – फिर से नीतीश” के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में यह गठजोड़ निर्णायक साबित होगा। इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावडे और संगठन मंत्री ऋतुराज सिंह, जिनकी मौजूदगी ने इस मिलन को और भी खास बना दिया।
राजनीतिक हलकों में इसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में एनडीए की चुनावी रणनीति को और धार देने वाला कदम माना जा रहा है। कुशवाहा की संगठनात्मक पकड़, पवन सिंह की जनप्रियता और शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन का यह संगम विपक्ष के लिए गंभीर चुनौती बनने जा रहा है।
📍 शाहाबाद से उठी यह नई राजनीतिक लहर पूरे प्रदेश में ‘मिशन 225’ के सफर को और तेज़ करने के संकेत दे रही है।
#Mission225 #NitishKumar #JDU #UpendraKushwaha #PawanSingh #VinodTawde #RiturajSingh #BiharElection2025 #NDA #CountryInsideNewsAgency




























