राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर प्रधानमंत्री मोदी ने किया विशेष डाक टिकट और ₹100 का स्मारक सिक्का जारी
Kaushlendra Pandey/नई दिल्ली। राष्ट्र निर्माण में समर्पित संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के ऐतिहासिक अवसर पर आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं संघ के मा. सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले जी ने संयुक्त रूप से विशेष डाक टिकट और ₹100 मूल्य का स्मारक सिक्का जारी किया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पिछले 100 वर्षों में राष्ट्र निर्माण, समाज सेवा और सांस्कृतिक जागरण के क्षेत्र में जो योगदान दिया है, वह अद्वितीय है। यह स्मारक सिक्का और डाक टिकट आने वाली पीढ़ियों को संघ के ‘राष्ट्र साधना’ के इस गौरवशाली इतिहास की याद दिलाएगा।”
मा. सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी ने भी इस मौके पर संघ के इतिहास और समाज के प्रति समर्पण को रेखांकित करते हुए कहा, “यह 100 वर्ष केवल संघ के नहीं, बल्कि ‘राष्ट्र साधना के 100 वर्ष’ हैं, जिन्होंने भारत को एकजुटता, संस्कार और स्वाभिमान का संदेश दिया।”
कार्यक्रम में देशभर से आए स्वयंसेवकों और गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया। संघ का यह शताब्दी वर्ष राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण और सेवा की नई प्रेरणा लेकर आया है।
#RSS100Years #RSS4Nation #राष्ट्रनिर्माणके_100वर्ष
(कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी रिपोर्ट)