Kaushlendra Pandey -नई दिल्ली। विजयादशमी के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व बुराई और असत्य पर अच्छाई और सत्य की विजय का प्रतीक है।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लिखा – “विजयादशमी बुराई और असत्य पर अच्छाई और सत्य की विजय का प्रतीक है। मेरी कामना है कि इस पावन अवसर पर हर किसी को साहस, बुद्धि और भक्ति के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा मिले। देशभर के मेरे परिवारजनों को विजयादशमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”
प्रधानमंत्री के इस संदेश के साथ ही पूरे देश में दशहरा का पर्व उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। जगह-जगह रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और लोग बुराई पर अच्छाई की विजय के इस पर्व को उत्साहपूर्वक मना रहे हैं।
#Vijayadashami #Dussehra #PMModi #FestivalOfVictory #देशकीविजय #कंट्रीइनसाइडन्यूज़एजेंसी


























