सौरभ निगम/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजयादशमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों और श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह महापर्व सत्य, सन्मार्ग, संस्कार, सदाचार और सनातन मूल्यों की शाश्वत विजय का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया पर संदेश साझा करते हुए लिखा – “सत्य, सन्मार्ग, संस्कार, सदाचार और सनातन मूल्यों की शाश्वत विजय के पावन प्रतीक महापर्व विजयादशमी की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई! प्रभु श्री राम की कृपा से हर हृदय धर्म और सत्य के आलोक से आलोकित हो। सियावर रामचंद्र की जय!”
मुख्यमंत्री के इस संदेश के साथ ही प्रदेश भर में दशहरा का पर्व उल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया जा रहा है। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और रावण दहन के आयोजन के साथ बुराई पर अच्छाई की विजय का यह पर्व जन-जन के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।
#Vijayadashami #Dussehra #YogiAdityanath #RamBhakti #Sanatan #कंट्रीइनसाइडन्यूज़एजेंसी





























