तेजस्वी यादव ने विजयादशमी पर दी शुभकामनाएं, कहा – मां दुर्गा का आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लाए
Kaushlendra Pandey/पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने विजयादशमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों और देशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है।
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में लिखा – “शक्ति-भक्ति, सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलमय कामनाओं के साथ विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ। सभी पर माँ का आशीर्वाद और कृपा बरसती रहे। जय माता दी!”
उन्होंने लोगों से अपील की कि इस पर्व से प्रेरणा लेकर समाज में प्रेम, सद्भाव और न्याय की स्थापना करें।
बिहार समेत पूरे देश में दशहरा का पर्व बड़े उत्साह और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। जगह-जगह रावण दहन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है।
#Vijayadashami #Dussehra #TejashwiYadav #RJD #Bihar #JaiMataDi #MaaDurga #कंट्रीइनसाइडन्यूज़एजेंसी