Kaushlendra Pandey पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1, अणे मार्ग स्थित संकल्प में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान 4233 करोड़ रुपये की लागत से जन सुविधा एवं विकास से जुड़ी योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण किया। इन योजनाओं से राज्य में विकास कार्यों को नई गति और दिशा मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अगस्त 2025 में अतिवृष्टि एवं बाढ़ से हुई फसल क्षति के लिए कृषि इनपुट अनुदान योजनान्तर्गत 2 लाख 41 हजार से अधिक प्रभावित किसानों के खातों में 113 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डीबीटी (DBT) के माध्यम से हस्तांतरित की। साथ ही, रबी महाभियान 2025-26 का शुभारंभ किया और किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का भी शिलान्यास एवं लोकार्पण किया, जिनमें शामिल हैं –
पंचायती राज विभाग के तहत ग्राम पंचायतों द्वारा 1823 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 663 पंचायत सरकार भवनों और मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजनान्तर्गत 500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 1000 विवाह मंडपों का शिलान्यास।
भवन निर्माण विभाग द्वारा 885 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 322 भवनों,
स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन द्वारा 825 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 367 भवनों,
तथा ग्राम पंचायतों द्वारा 160 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 140 पंचायत सरकार भवनों का लोकार्पण।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इन योजनाओं से ग्रामीण और शहरी इलाकों में बुनियादी ढांचा मजबूत होगा, जन सुविधाएं सुलभ होंगी और नागरिकों का जीवन स्तर और बेहतर बनेगा।
#NitishKumar #BiharVikas #DBT #KisanYojana #RabiMahabhiyan #PanchayatBhawan #KanyaVivahYojana #कंट्रीइनसाइडन्यूज़एजेंसी



























