Kaushlendra Pandey, पटना। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर निर्वाचन आयोग (ECI) की तैयारियों का सिलसिला जारी है। दूसरे दिन पटना में आयोग ने विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के प्रमुखों और नोडल अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।
बैठक में चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर विस्तृत चर्चा की गई। आयोग ने विशेष रूप से धन बल, शराब तस्करी, मतदाताओं को प्रभावित करने के प्रयासों और अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए।
प्रवर्तन एजेंसियों से कहा गया कि वे समन्वय और सूचना साझा करने की प्रक्रिया को और मजबूत करें ताकि चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद किसी भी तरह की अवैध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो सके।
आयोग द्वारा की जा रही यह समीक्षा बैठकें प्रदेशभर में चुनावी तैयारियों को गति देने और सुचारू रूप से चुनाव संपन्न कराने की दिशा में अहम मानी जा रही हैं।
#ECI #BiharElections2025 #BiharAssemblyElections #ElectionCommission #Patna #BiharNews





























