Kaushlendra Pandey, नालंदा। बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास और सुशासन की यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में आज नालंदा जिले के हिलसा में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत का संकल्प दिलाया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम जनता का जीवन बेहतर हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे ग्राम स्तर पर जनसंपर्क अभियान को और अधिक गति दें ताकि विकास की योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुँच सके।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया और 2025 में पुनः नीतीश कुमार के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनाने के संकल्प को दोहराया।
इस अवसर पर मंत्री श्री श्रवण कुमार, सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार, विधायक श्री कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, तथा पूर्व विधायक ई. सुनील कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री के उद्बोधन ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और जोश का संचार किया तथा आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए जेडीयू कार्यकर्ताओं के आत्मविश्वास को और मजबूत किया।
#jdu #CMNitishKumar #cmbihar #karyakartasammelanjdu #development #25se30firsenitish #nitishkumarforbihar





























