Kaushlendra Pandey/पटना 08 अक्टूबर 2025/बुधवार को जनता दल (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह माननीय राज्यसभा सांसद श्री संजय कुमार झा द्वारा ‘‘छप्ज्प्ैभ् ज्ञन्ड।त्’े ैज्।ज्म्ैड।छैभ्प्च् प्छ च्।त्स्प्।डम्छज्’’ पुस्तक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव मौजूद रहे तथा इसकी अध्यक्षता विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी ने की। इस दौरान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल, वरीय नेता श्री अनिल कुमार, श्री वासुदेव कुशवाहा, श्री मनीष यादव सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
श्री जग नारायण सिंह यादव द्वारा संपादित यह पुस्तक माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा संसद में दिए गए सारगर्भित भाषणों का संकलन है, जो उनके दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता और संसदीय योगदान को अभिव्यक्त करती है।
पुस्तक विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए श्री संजय कुमार झा ने कहा कि श्री नीतीश कुमार देश के उन विरले नेताओं में से हैं, जिनका पाँच दशकों से अधिक का सार्वजनिक जीवन निर्विवाद और बेदाग रहा है। यही कारण है कि जनता का विश्वास और भरोसा आज भी उन पर अटूट रूप से कायम है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का जीवन, कार्यशैली और समर्पण नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। यह पुस्तक उनके दूरदर्शी विचारों एवं जनसेवा के प्रति निष्ठा को जन-जन तक पहुँचाने में एक मील का पत्थर सिद्ध होगी।
इस अवसर पर श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि समाज में व्याप्त गैरबराबरी को समाप्त कर समतामूलक समाज की स्थापना में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का योगदान अनुकरणीय रहा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने सदैव राष्ट्र की प्रतिष्ठा बढ़ाने की दिशा में ईमानदारीपूर्वक कार्य किया है, और उनका जीवन समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणा का स्रोत है। श्री यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि यह पुस्तक नई पीढ़ी को सुमार्ग पर चलने और जनहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी।



























