मुजफ्फरपुर: आज दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को रामेश्वर महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग द्वारा वोकैबलरी बिल्डिन विषय पर एक अत्यंत महत्वपूर्ण वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर मंत्रोच्चार के साथ हुआ। तत्पश्चात मुख्य वक्ता डॉ विमल कुमार ताहीम को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकवृंद एवं छात्र-छात्राएं सक्रिय रूप से सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में महाविद्यालय के आदरणीय प्राचार्य प्रोफेसर श्यामल किशोर ने अपने उद्बोधन में भारतीय परिप्रेक्ष्य में शब्द एवं अर्थ की परिचर्चा करते हुए हुए प्राचीन दार्शनिकों के विचार प्रस्तुत किए।
मुख्य वक्ता डॉ विमल कुमार ताहीम ने शब्दनिर्माण की प्रक्रिया में ऑफिक्शेषन (Affixation) के महत्वपूर्ण योगदान की विस्तृत चर्चा प्रस्तुत किया। अंग्रेजी के उपसर्ग (Prefix), प्रत्यय(Suffix ) एवं मूलशब्द (root word) के अर्थ को समझकर इन सब से निर्मित बहुत सारे शब्दों के अर्थ को कैसे जाने – इसपर उन्होंने सारगर्भित व्याख्यान दिए। उन्होंने सविस्तार बताया कि अंग्रेजी शब्दकोश के अस्सी प्रतिशत शब्दो को वर्णविन्यास एवं शब्दार्थ के साथ कैसे स्मरण रखें। उन्होंने अपनी महत्वपूर्ण पुस्तक इंग्लिश वर्ड पावर एट योर फिंगरटिपस (English Word Power at Your Fingertips) पर प्रकाश डालते हुए पुस्तक की उपयोगिता को बताए कि किस प्रकार दस मिनट प्रतिदिन ध्यानपूर्वक पढ़ कर एक महीना में कई हजार शब्द सीखा जा सकता है।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के निवर्तमान प्राचार्य प्रोफेसर ब्रह्मचारी व्यसनंदन शास्त्री ने भी शब्द और अर्थ पर विभिन्न प्राचीन मनीषियों के विचारों को बताते हुए कार्यक्रम के प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किए। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ उपेन्द्र गामी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्राणिविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ धीरज कुमार ने किया। कार्यक्रम के संयोजन में सुधांशु तथा प्रशांत ने सहयोग दिया।
कार्यक्रम में NCC पदाधिकारी डॉ रजनी रंजन, NSS पदाधिकारी डॉ शारदानन्द सहनी, डॉ बादल कुमार, डॉ वसीम रेजा, डॉ राजबली, डॉ सज्जाद, डॉ गोवर्धन, डॉ संदीप कुमार, डॉ मीरा कुमारी, डॉ रीता कुमारी, डॉ पूनम कुमारी, आदि उपस्थित रहे। शिक्षकेतर कर्मचारियों की भी उपस्थिति सराहनीय रही। विद्यार्थियों में निधि, जानवी, दिव्या, आशीष, ऋतु, सिमरन, विजेन्द्र, अनामिका, अंबिका, सोनाली, कशिश, श्रेया, अमन, आदित्य आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।




























