पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया जारी है और इस दौरान एनडीए समर्थित जद (यू) उम्मीदवारों ने शक्ति प्रदर्शन के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। जनता के आशीर्वाद और विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए अमरपुर, त्रिवेणीगंज और बरारी विधानसभा क्षेत्रों से जद (यू) प्रत्याशियों ने आज नामांकन किया।

अमरपुर विधानसभा से श्री जयहंत राज कुशवाहा, त्रिवेणीगंज विधानसभा से श्रीमती सोनम कुमारी और बरारी विधानसभा से श्री विजय सिंह ने एनडीए समर्थित जद (यू) उम्मीदवार के रूप में nomination papers दाखिल किए।
नामांकन के दौरान तीनों विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता का उत्साह देखने लायक था। समर्थकों ने “25 से 30, फिर से नीतीश” और “विकास वाला बिहार – नीतीश कुमार” जैसे नारों के साथ अपने उम्मीदवारों के प्रति समर्थन जताया।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास की नयी पहचान बनाई है और जनता एक बार फिर स्थिर सरकार और ईमानदार नेतृत्व के लिए मतदान करेगी।
एनडीए नेताओं ने दावा किया कि उनकी जीत तय है और जनता इस बार भी प्रगति, शिक्षा, सड़क, बिजली और सुशासन के मुद्दों पर उनके साथ खड़ी है।
एनडीए समर्थित सभी जद (यू) प्रत्याशियों को पार्टी नेताओं और समर्थकों ने बधाई दी और भारी बहुमत से जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
— कंट्री इनसाइड न्यूज़ एजेंसी




























