Kaushlendra Pandey अमौर/पटना। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के द्वितीय चरण में अमौर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किए जाने पर जदयू नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद साबिर अली ने मुख्यमंत्री माननीय श्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया है। पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने के बाद उन्होंने कहा कि यह अवसर उनके लिए सम्मान के साथ-साथ जनता की सेवा का संकल्प है।
साबिर अली ने कहा—
“मैं हृदय से माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी और जनता दल यूनाइटेड नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूँ। आपने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसे मैं जनता की सेवा और विकास कार्यों के माध्यम से सार्थक सिद्ध करूँगा।”
उन्होंने आगे कहा कि अमौर क्षेत्र के विकास के लिए वे शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और अल्पसंख्यक कल्याण जैसे मुद्दों पर प्राथमिकता के साथ काम करेंगे। उन्होंने क्षेत्र की जनता से आशीर्वाद और समर्थन की अपील की।
जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी साबिर अली को प्रत्याशी बनाए जाने का स्वागत किया है। माना जा रहा है कि उनके मैदान में उतरने से अमौर में चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है।
साबिर अली ने अपने आधिकारिक संदेश में लिखा –
“आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के द्वितीय चरण हेतु अमौर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित करने के लिए माननीय श्री नीतीश कुमार जी का बहुत-बहुत आभार।”
साथ ही उन्होंने @nitishkumar_bihar_cm और @jdu.online को टैग किया।
रिपोर्ट – कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी



























