Kaushlendra Pandey:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र और इंजिनियर निशांत कुमार ने दीपावली के अवसर पर जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। निशांत ने अपने ट्वीट में लिखा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।
उन्होंने सभी से यह पर्व पारस्परिक सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाने का आग्रह किया। निशांत ने आशा व्यक्त की कि यह दीपावली बिहार के लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
निशांत का यह संदेश सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने के साथ-साथ बिहारवासियों के लिए प्रेरणास्रोत भी माना जा रहा है।
कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी




























