नई दिल्ली। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए “ऑपरेशन फायर ट्रेल” के तहत चीन से अवैध रूप से मंगाए गए 83,520 पीस प्रतिबंधित पटाखों की तस्करी का पर्दाफाश किया है। तमिलनाडु के तूतुकुड़ी (Tuticorin) पोर्ट पर की गई इस कार्रवाई में 5.01 करोड़ रुपये मूल्य के अवैध चीनी पटाखे जब्त किए गए हैं। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
डीआरआई की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पोर्ट पर संदिग्ध कंटेनर की तलाश की। जांच में पाया गया कि कंटेनर में आयात संबंधी दस्तावेज़ों में ‘टॉय आइटम’ घोषित माल की आड़ में बड़ी मात्रा में चीनी पटाखे छिपाकर भारत में तस्करी की कोशिश की जा रही थी।
गौरतलब है कि भारत में चीनी पटाखों के आयात पर प्रतिबंध है क्योंकि इनमें उच्च मात्रा में खतरनाक रसायन पाए जाते हैं, जो गंभीर आगजनी और हादसों का कारण बन सकते हैं।
डीआरआई अधिकारी के अनुसार, यह तस्करी अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़ी हो सकती है। मामले की जांच जारी है और तस्करों के नेटवर्क का पता लगाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
By – कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी



























