नीतीश कुमार के साथ इंजीनियर निशांत ने जलाया दीप, बिहारवासियों की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
Kaushlendra Pandey/पटना। दीपावली के शुभ अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके पुत्र इंजीनियर निशांत कुमार ने आज पारंपरिक रूप से दीप जलाकर राज्य की जनता के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। निशांत कुमार ने सोशल मीडिया पर एक भावपूर्ण संदेश साझा करते हुए कहा कि यह पर्व अंधकार से प्रकाश और नकारात्मकता से सकारात्मकता की ओर बढ़ने का प्रतीक है।
इंजीनियर निशांत ने अपने ट्वीट में लिखा — “आज पापा जी के साथ दीप जलाया और समस्त बिहारवासियों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।” उनके इस ट्वीट पर लोगों ने शुभकामनाओं की बाढ़ लगा दी।
नीतीश कुमार ने भी दीवाली के अवसर पर जनता को संदेश देते हुए कहा कि बिहार तरक्की की राह पर है और सरकार जनता की भलाई और विकास को समर्पित है।
दीपावली के इस मौके पर पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास में सादगीपूर्ण लेकिन आध्यात्मिक वातावरण में पूजा अर्चना की गई।
#HappyDiwali #Diwali2025 #NitishKumar #NishantKumar #Bihar
— कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी