शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने मांगा जनता का आशीर्वाद, भोरे के डूमर नरेंद्र पंचायत में एनडीए प्रत्याशी के रूप में हुए शामिल
गोपलगंज जिले के भोरे प्रखंड स्थित डूमर नरेंद्र पंचायत में आयोजित महावीरी अखाड़ा कार्यक्रम में बिहार के शिक्षा मंत्री एवं एनडीए प्रत्याशी सुनील कुमार ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से आशीर्वाद और जनसमर्थन प्राप्त किया।
कार्यक्रम स्थल पर भारी जनसमूह उमड़ा, लोगों ने मंत्री सुनील कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि “भोरे प्रखंड के डूमर नरेंद्र पंचायत स्थित महावीरी अखाड़ा में एनडीए प्रत्याशी के रूप में सम्मिलित होकर उपस्थित जनसमुदाय का आशीर्वाद एवं जनसमर्थन प्राप्त किया।”
जनता के उत्साह और समर्थन को देखकर मंत्री सुनील कुमार ने विश्वास जताया कि एनडीए गठबंधन एक बार फिर से बिहार में विकास और सुशासन की राह को मजबूत करेगा।
#BiharElection2025 #NDA #SunilKumar #Bhojpur #EducationMinister #CountryInsideNews





























