Kaushlendra Pandey/कटेया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास की निरंतरता के लिए की अपील, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब.
गोपालगंज जिले के कटेया स्थित जी० ए० उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित एनडीए सम्मेलन में जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार (भोरे), रामसेवक सिंह (हथुआ) और अमरेन्द्र कुमार पांडेय (कुचायकोट) के पक्ष में क्षेत्रवासियों से मतदान करने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में विकास कार्यों की गति को बनाए रखने के लिए एनडीए की मजबूत सरकार जरूरी है। उन्होंने जनता से एक बार फिर विश्वास जताने की अपील करते हुए कहा कि “बिहार का विकास ही हमारा संकल्प है।”
कार्यक्रम में उपस्थित विशाल जनसमूह ने “फिर एक बार नीतीश कुमार” के नारों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।
#JeetegaNDAJeetegaBihar #NDA #JDU #JanataDalUnited #Bihar #NitishKumar #25Se30FirSeNitish #CountryInsideNewsAgency



























