Kaushlendra Pandey /शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के समर्थन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बड़ी जनसभा, एन॰डी॰ए॰ प्रत्याशियों के पक्ष में मांगा आशीर्वाद.

गोपालगंज जिले के कटेया तथा मांझा एवं सीवान जिले के पचरूखी के बड़कागांव तथा रघुनाथपुर के राजपुर में आज माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने एन॰डी॰ए॰ प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाओं को संबोधित किया।
इन चुनावी सभाओं में भोरे विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी श्री सुनील कुमार, कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी श्री अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय, हथुआ विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी श्री रामसेवक सिंह, बरौली विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी श्री मंजीत सिंह, गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री सुभाष सिंह, बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री मिथिलेश तिवारी, बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी श्री इन्द्रदेव पटेल, गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री देवेश कांत सिंह, महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी श्री हेमनारायण साह, दरौंदा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री कर्णजीत सिंह, रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी श्री विकास कुमार सिंह, सीवान विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री मंगल पाण्डेय, जीरादेई विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी श्री भीष्म कुशवाहा तथा दरौली (अ॰जा॰) विधानसभा क्षेत्र से लोजपा (आर॰) प्रत्याशी श्री विष्णुदेव पासवान को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि “हमने समाज के सभी वर्गों के लोगों के हित में काम किया है। राज्य में प्रेम, भाईचारा एवं शांति का माहौल है। हम लगातार 20 वर्षों से विकास के काम में लगे हुए हैं। बिहार इतना आगे बढ़ेगा कि देश के सबसे ज्यादा विकसित राज्यों में शुमार होगा।”
इन सभाओं में बड़ी संख्या में महिलाएं तथा सभी वर्गों के लोग उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से मिल रहे इस अपार समर्थन के लिए जनता को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
(रिपोर्ट – कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी)

























