जीतेगा एनडीए, जीतेगा बिहार : दरियापुर में सीएम नीतीश कुमार की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब
दरियापुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भव्य चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार के माननीय मुख्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार जी ने एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से मतदान की अपील की।
मुख्यमंत्री ने परसा से श्री छोटे लाल राय, गरखा से श्री सीमांत मृणाल और सोनपुर से श्री विनय कुमार के पक्ष में अपार जनसमर्थन की अपील करते हुए कहा कि —
“हम सब मिलकर बिहार के विकास की यात्रा को आगे बढ़ाएंगे। जीतेगा एनडीए, जीतेगा बिहार।”
उन्होंने जनता से आग्रह किया कि तीनों प्रत्याशियों को आशीर्वाद देकर भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि बिहार में विकास और सुशासन की निरंतरता बनी रहे।