Kaushlendra Pandey/भोरे, बिहार ब्यूरो — भोरे विधानसभा क्षेत्र में NDA प्रत्याशी श्री सुनील कुमार के समर्थन में आज जबरदस्त जनसमर्थन देखने को मिला। भोरे गांव में मुखिया श्री चुन्नू बाबू के आवास पर आयोजित भव्य जनसभा में क्षेत्र की जनता ने “NDA ज़िंदाबाद” और “सुशासन के साथ विकास जारी रहे” के नारों से माहौल गुंजा दिया।
जनसभा में उपस्थित जनता ने यह संकल्प लिया कि वे एक-एक वोट देकर श्री सुनील कुमार को भारी मतों से विजयी बनाएंगे और NDA सरकार को और अधिक मजबूत करेंगे ताकि विकास की गति और तेज़ हो सके।
सभा में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे —
श्री राजू राय (जिला महामंत्री), श्री रत्नेश जी (भाजपा), श्री भूतुर राय, भाजपा नेता श्री अरविंद सिंह, श्री अभिषेक कुमार, युवा नेता श्री सानू सिंह, पंचायत अध्यक्ष श्री अजय कुमार सिंह, पंचायत अध्यक्ष श्री सुमंत सिंह, समाजसेवी श्री कृष्ण कांत सिंह, श्री नरेन्द्र सिंह, श्री अभय कुमार सिंह, श्री टुनटुन बाबू, श्री अरविंद सिंह सहित क्षेत्र की सम्मानित जनता जनार्दन बड़ी संख्या में उपस्थित रही।
सभा में उमड़े सैकड़ों लोगों के उत्साह और समर्थन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि भोरे विधानसभा में विकास और सुशासन के प्रतीक श्री सुनील कुमार की जीत तय है।
✍️ कंट्री इनसाइड न्यूज़ एजेंसी



























